कोरबा

श्रीराम दरबार महादेव मंदिर प्रगतिनगर में जलाभिषेक करने उमड़े श्रद्धालु: विधायक प्रेमचंद पटेल ने मत्था टेक मांगा आशीर्वाद

वार्ड पार्षद अरुणीश तिवारी के मार्गदर्शन में हुआ धार्मिक आयोजन

CG NEWS TIME

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीराम दरबार स्थित महादेव मंदिर प्रगति नगर में इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया गया। मंदिर में 25वें वर्ष विशेष पूजा-अर्चना जलाभिषेक एवं महाभोग का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया और महाप्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल ने मंदिर पहुंचकर मत्था टेकते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन समिति द्वारा महाभोग लगाकर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई, जहां सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद दीपका के वरिष्ठ पार्षद एवं पीआईसी सदस्य अरुणीश तिवारी दादा भाई सहित वरिष्ठ नेता रजनीश तिवारी, ओम प्रकाश जायसवाल, राजेश यादव, अरविंद सिंह, विनोद कर्स, ललित राठौर, कबिलास जी, धर्मेंद्र शुक्ला, गोविंद यादव, योगेंद्र तिवारी, राजू तिवारी, हितेश अग्रवाल, गजेंद्र राठौर, अमरीश सिंह, दीपक जायसवाल समेत अनेक लोगों ने सेवाएं देकर श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद वितरित कराया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मनोज शर्मा, मन्नू राठौर, कांग्रेस नेता तनवीर अहमद, विशाल शुक्ला, प्रशांति सिंह, पत्रकार सुशील तिवारी, हेमचंद सोनी, समरजीत सिंह, राधेश्याम सिंह, अभिषेक सिंह, विशाल अग्रवाल, ऋषभ साहू, बालेंद्र सिंह, भरत मिश्रा, कमलेश जायसवाल, मनोज दुबे, कुसुम केवट, निशू तिवारी, रोहित राठौर, बकुल सोलंकी, मनोज महतो, सोनू सोनी, सतीश राठौर, राजकुमार त्रिपाठी, वाल्मीकि पांडे, सत्य प्रकाश मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, राधे देवांगन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
साथ ही एसईसीएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!