
@CG NEWS TIME
15 फरवरी रविवार को रायगढ़ के कोसमनारा स्थित बाबा सत्यनारायण की पावन धरा पर संभाग स्तरीय साहू समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। उन्होंने कोरबा जिले द्वारा संकलित साहू समाज के वैवाहिक युवक युवती परिचय सम्मेलन में पत्रिका का फीता काटकर विमोचन किया । उन्होंने साहू समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक योगदान की सराहना करते हुए समाज के विकास को प्रदेश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी सहित समाज के पूर्व सांसद, विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिला कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, पेंड्रा, जांजगीर-चांपा एवं सक्ति के जिला अध्यक्षों एवं निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। साथ ही जिला साहू संघ द्वारा संकलित विवाह योग्य युवक-युवतियों की पत्रिका का विमोचन मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तिलक राम साहू, सत्य प्रकाश साहू, श्रीमती साधना साहू, संगठन सचिव डॉ. सुनील साहू, संयुक्त सचिव प्रदीप साहू, कोरबा जिला अध्यक्ष गिरिजा साहू, मुंगेली जिला अध्यक्ष पुहुप राम साहू, पेंड्रा जिला अध्यक्ष रमेश साहू, जांजगीर जिला अध्यक्ष बालेश्वर साहू (विधायक), सक्ति जिला अध्यक्ष प्रकाश साहू, जिला उपाध्यक्ष कोरबा नरोत्तम साहू, श्रीमती देवकी साहू, संगठन सचिव गोरेलाल साहू, श्रीमती सविता साहू, कोषाध्यक्ष घनश्याम प्रसाद साहू एवं जिला सह सचिव सी.पी. चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन रायगढ़ जिला अध्यक्ष डिगरी लाल साहू एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। मंच का सफल संचालन नेतराम साहू ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समाज के पुरुषों एवं महिलाओं की उपस्थिति रही।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि साहू समाज ने सदैव प्रदेश के सामाजिक समरसता, व्यापार, कृषि एवं सेवा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और समाज के युवाओं को शिक्षा, स्वरोजगार एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने समाज की एकता, संगठन और संस्कारों को प्रदेश की ताकत बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समन्वय को मजबूत करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।



