कोरबाछत्तीसगढ़

दीपका टाइम्स सीजी द्वारा होली पर्व पर 1 मार्च को ‘दीपका रंग उत्सव 2.0’ का भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ी अभिनेत्री दीक्षा जायसवाल रहेंगी सेलिब्रिटी गेस्ट, ₹200 में एंट्री पास

@सुशील तिवारी

फागुन मास में होली का विशेष महत्व है इस पर्व में उत्साह के साथ इसकी संस्कृति एवं भाईचारा बढ़ाने दीपका में भव्य आयोजन किया जा रहा है।
रंग, उत्साह और सांस्कृतिक सौहार्द के प्रतीक ‘दीपका रंग उत्सव 2.0’ का भव्य आयोजन 1 मार्च 2026 रविवार को मातृछाया आजाद चौक दीपका में किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन दीपका टाइम्स सीजी द्वारा किया जा रहा है। यह रंगोत्सव का दूसरा वर्ष है, जिसे लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। समिति के प्रमुख आयुष साहू ने बताया कि यह रंग उत्सव आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है,आयोजन में शामिल होने के लिए ₹200 का एंट्री पास जारी किया गया है। बिना पास के किसी भी व्यक्ति को एंट्री नहीं दी जाएगी।


कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ी अभिनेत्री दीक्षा जायसवाल होंगी जो अपनी पूरी टीम के साथ मंच पर उपस्थित रहेंगी। उनके आगमन से कार्यक्रम में चार चांद लगने की उम्मीद है।
आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम को लेकर बड़ी संख्या में लोगों की डिमांड आ रही है। भीड़ को नियंत्रित करने एवं कार्यक्रम में शांति सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए समिति द्वारा महिला-पुरुष बाउंसर की भी व्यवस्था की गई है।
रविवार सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस रंगारंग आयोजन में फागुन के गीत संगीत कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की आग्रह किया है।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!