कोरबाछत्तीसगढ़

यादव जी की लव स्टोरी पर प्रतिबंध की मांग, अनूप यादव बोले– “जो समाज को आंख दिखाएगा, उसकी आंख निकाल लेंगे”

यादव समाज ने रैली निकाल कर कलेक्टर को सोपा ज्ञापन

@सुशील तिवारी

फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” के विरोध में यादव समाज द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश भर में ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। इसी क्रम में कोरबा में समाज के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में समाजजनों ने रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
समाज के प्रतिनिधियों का आरोप है कि फिल्म में यादव समाज की छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने प्रशासन से फिल्म पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने तथा संबंधित निर्माताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप यादव ने विरोध दर्ज कराते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगभग 35 लाख यादव समाज के लोग निवास करते हैं और समाज के सम्मान से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा जो समाज को आंख दिखाएगा, उसकी आंख निकाल लेंगे।


इस अवसर पर जिला यादव समाज के अध्यक्ष नाथू लाल यादव सहित समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग एवं महिला पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि “समाज सम्मान सर्वोपरि” है और मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!