कोरबा

चंद्रा समाज दीपका का होली मिलन समारोह संपन्न, समाज के उत्थान व शिक्षा पर हुआ मंथन

बड़ी संख्या में सजातीय बंधु हुए शामिल

@sushil tiwari

6 मार्च शुक्रवार को चंद्रनाहूं चंद्रा समाज दीपका का होली मिलन समारोह सुभाष नगर स्थित चंद्रा समाज के सामाजिक भवन में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम कुमार चंद्रा एवं सचिव गिरधारी लाल चंद्रा की उपस्थिति में संपन्न हुई ।
होली मिलन समारोह में समाज के लोग पूरे परिवार समेत शामिल हुए और परंपरा के अनुसार एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, शिक्षा के महत्व तथा समाज के भविष्य को लेकर विचार-विमर्श भी किया गया।

परंपरा को आगे बढ़ाने और समाज में संवाद बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित परिचर्चा में बनवारी लाल चंद्रा, जीवराखन सिंह चंद्रा, गिरधारी चंद्रा, रमेश चंद्रा, गया प्रसाद चंद्रा, श्रीमती कोमल चंद्रा और श्रीमती गौरी कुमार चंद्रा ने अपने विचार रखे।
वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है और युवाओं को बेहतर प्रदर्शन करते हुए समाज का नाम रोशन करना चाहिए।
परिचर्चा के दौरान सामने आया कि आज की युवा पीढ़ी अपने पैतृक गांवों को छोड़कर शहरों की ओर अधिक आकर्षित हो रही है। वक्ताओं ने कहा कि गांव और समाज से जुड़ाव बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है, क्योंकि समाज की मजबूती आपसी सहयोग और परंपराओं को निभाने से ही संभव है।

कार्यक्रम में समाज के महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर राधेलाल चंद्रा, कमलेश्वर चंद्रा, खेमलाल चंद्रा, उपेंद्र कुमार चंद्रा, परमानंद वर्मा, चित्रभान चंद्रा, सुखीलाल चंद्रा, रमाशंकर चंद्रा, भारतलाल चंद्रा, अवधेश चंद्रा, आत्म प्रकाश चंद्रा, वीरेंद्र चंद्रा, दुर्गेश चंद्रा, विजय कुमार चंद्रा, विनोद कुमार चंद्रा सहित अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, रंग-गुलाल और समाज की उन्नति के संकल्प के साथ हुआ।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!