कोरबा

महिला नेतृत्व को बढ़ावा: भावना महतो बनीं एचएमएस अध्यक्ष, रविंद्र स्वर्णकार को सचिव पद की जिम्मेदारी

महिला दिवस पर सौंपी अध्यक्ष की कमान

@सुशील तिवारी

विश्व महिला दिवस के अवसर पर हिंद मजदूर सभा (HMS) संगठन ने महिला नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए युवा महिला भावना महतो को संगठन की कमान सौंप दी है। एचएमएस कार्यालय गेवरा में स्टेयरिंग कमेटी के सदस्य एवं वरिष्ठ श्रमिक नेता रेशम लाल यादव की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्रीय इकाई के चुनाव के संबंध में आम सभा आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से गेवरा एरिया के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह, गेवरा एरिया सेफ्टी बोर्ड मेंबर आर.एस. तिवारी तथा गेवरा एरिया उप महामंत्री एस.सी. मंसूरी उपस्थित रहे। आम सभा में सर्वसम्मति से सुश्री भावना महतो को गेवरा क्षेत्रीय इकाई का अध्यक्ष चुना गया, वहीं संगठन के वरिष्ठ सदस्य रविंद्र कुमार स्वर्णकार को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर गेवरा क्षेत्रीय इकाई से प्रमुख रूप से प्रकाश प्रधान, रमाकांत राठौर, भास्कर चटर्जी, जागेश्वर दास मानिकपुरी, फिरत राम, अक्षय कुमार, अनिल साहू, उमेश्वर सिंह नर्मदा, हीराराम राठौर, राकेश कुमार शिवहरे, दिनेश्वर, उमेंद्र राम, विनोद कुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में कामगार उपस्थित थे।
अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ श्रमिक नेता रेशम लाल यादव ने नवनियुक्त अध्यक्ष भावना महतो और सचिव रविंद्र कुमार स्वर्णकार को बधाई देते हुए कहा कि दोनों पदाधिकारी मिलकर जल्द ही संगठन की पूरी कार्यकारिणी का गठन करेंगे और श्रमिकों के हितों के लिए संगठन को और मजबूत बनाएंगे।

इस अवसर पर नवनियुक्त सचिव रविंद्र कुमार स्वर्णकार ने संगठन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि एचएमएस संगठन में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हितों और समस्याओं को लेकर संगठन हमेशा अधिकारियों के सामने मजबूती से खड़ा रहेगा और हर मुद्दे पर कामगारों की आवाज उठाई जाएगी।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!