भाजयुमो दीपका मंडल अध्यक्ष बने सत्यम यादव, बुधवारा बनी महिला मोर्चा में कोषाध्यक्ष, मोर्चा संगठन में नई नियुक्तियों से बढ़ा उत्साह
प्रशांत शर्मा प्रचार प्रसार सह प्रमुख और सावित्री तिवारी को कार्यक्रम में मिला स्थानप्रमुख बने

@सुशील तिवारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) दीपका मंडल में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां की गई हैं। संगठन के जुझारू और सक्रिय कार्यकर्ता सत्यम यादव को दीपका मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सत्यम यादव की नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी कोरबा के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा द्वारा की गई है। उनके अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

वहीं नगर पालिका परिषद दीपका के पार्षद सुजीत सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में महिला मोर्चा में भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। महिला मोर्चा में पूर्व पार्षद भाजपा नेत्री बुधवारा देवांगन को कोषाध्यक्ष एवं सावित्री तिवारी को जिला कार्यकारिणी सदस्य की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा में इन नई नियुक्तियों से संगठन में उत्साह और ऊर्जा का वातावरण बना हुआ है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि नए पदाधिकारी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।



