“फाल्गुन के रंग श्याम के संग” भजन संध्या 15 मार्च को, दिल्ली के प्रसिद्ध गायक बंटू भैया व कृष्ण अग्रवाल देंगे प्रस्तुति
धार्मिक आयोजन में जुटेंगे श्रद्धालु

@sushil Tiwari
फाल्गुन माह के पावन अवसर पर दीपका में भक्ति और संगीत का भव्य आयोजन होने जा रहा है। नगर में 15 मार्च 2026 को शाम 7:30 बजे से “20 फाल्गुन के रंग श्याम के संग” भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में दिल्ली के सुप्रसिद्ध भजन गायक बंटू भैया और कृष्ण अग्रवाल अपनी मधुर भजन प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद दीपका सांस्कृतिक भवन बस स्टेंड में किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। भजन संध्या में भगवान श्याम के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।
आयोजक समिति “करने वाले श्याम, बुलाने वाले श्याम” के तत्वावधान में यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के निवेदक श्री श्याम परिवार, दीपका हैं, जिन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भजन संध्या का लाभ लेने की अपील की है।
आयोजकों ने बताया कि फाल्गुन माह में भगवान श्याम के भजनों का विशेष महत्व होता है, ऐसे में यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आनंद का अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।



