कोरबा

भारतीय कोयला खदान मज़दूर संगठन ने केंद्रीय कर्मशाला गेवरा में महिला अधिकार दिवस सम्मान समारोह का किया आयोजन

8 मार्च से 15 मार्च तक महिला अधिकार दिवस सम्मान समारोह कार्यक्रम

@सुशील तिवारी

भारतीय कोयला खदान मज़दूर संगठन, बिलासपुर के अंतर्गत पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केंद्रीय कर्मशाला गेवरा की महिला कर्मचारियों के सम्मान में महिला अधिकार दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के महामंत्री रमेश गुरुद्वान ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 8 मार्च से 15 मार्च तक महिला अधिकार दिवस सम्मान समारोह का अलग क्षेत्रों में किया जा रहा है , जिसके आज केंद्रीय कर्मशाला गेवरा में महिला कर्मचारियों का सम्मान हुआ है ।इस अवसर पर सभी महिला कर्मचारियों का सम्मान कर कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष रामनारायण साहू, अखिल भारतीय कोयला मज़दूर संघ की कार्यकारिणी सदस्य बीना जायसवाल, महामंत्री रमेश गुरुद्वान, जेसीसी सदस्य अरुण कुमार, प्रोजेक्ट सचिव चंद्रशेखर सिंह राठौर, केंद्रीय कर्मशाला के अध्यक्ष हमराज राव एवं सचिव मुकुट कर्ष सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!