कोरबा

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से ढपढप में 28 मार्च से हनुमंत कथा, सीएम को पाती देकर निमंत्रण की शुरुआत

अंतिम तैयारी में जुटा आयोजन समिति

@सुशील तिवारी

बांकीमोगरा कटघोरा मार्ग स्थित ग्राम ढपढप में 28 मार्च से 1 अप्रैल तक भव्य हनुमंत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से हनुमंत कथा का वाचन होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


आयोजन समिति ने परंपरा के अनुसार सबसे पहले विष्णु देव साय को पाती भेंट कर आमंत्रण पत्र वितरण का शुभारंभ किया। साथ ही उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन और कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
समिति के अनुसार कथा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि सभी भक्तजन सुगमता से कथा श्रवण कर सकें।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह को सचिव, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष अमरजीत सिंह को संयोजक बनाया गया है। आयोजन को सफल बनाने में अपना घर सेवा आश्रम समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुड़े हुए

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!