दीपका मंडल में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन,वक्ताओं ने भाजपा संगठन के नीतियों से कराया अवगत

@सुशील तिवारी
दीपका। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत दीपका मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन बड़े शिव मंदिर, ऊर्जा नगर गेवरा में किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण वर्ग 15 मार्च से प्रारंभ हुआ, जिसका आज सोमवार को दूसरा एवं अंतिम दिवस है।
प्रशिक्षण वर्ग में दीपका मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा नगर पालिका के पार्षद शामिल होकर संगठनात्मक कार्य, विचारधारा और विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी गतिविधियों को लेकर वरिष्ठ वक्ताओं द्वारा विस्तार से मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा समेत विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण महाअभियान के प्रमुख वक्ताओं में राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे, पाली नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष चुलेश्वर राठौर तथा भाजपा जिला मंत्री सतीश झा शामिल रहे, जिन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।



