कोरबा

गेवरा माइंस में डीजल चोरी का मामला: बोलेरो से 80 लीटर डीजल के साथ CISF ने एक संदिग्ध पकड़ा

खदान क्षेत्र में सीआईएसफ की बड़ी उपलब्धि

@सुशील तिवारी

SECL गेवरा माइंस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के दौरान सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम ने संदिग्ध बोलेरो वाहन से करीब 80 लीटर चोरी का डीजल बरामद कर एक युवक को पकड़ लिया। घटना 17 मार्च की रात करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार SECL गेवरा माइंस क्षेत्र में गश्त के दौरान सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम को एक संदिग्ध बोलेरो वाहन दिखाई दिया। टीम द्वारा वाहन का पीछा किया गया और सुरक्षा चौक के पास उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन को स्पीड बढ़ाकर मौके से भागने की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की गई।


संदिग्ध वाहन जूनाडीह रेलवे साइडिंग की ओर भागने लगा, जिसके बाद सीआईएसफ सुरक्षा बलों ने पीछा करते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। वाहन से कुछ लोग मौके से भाग निकले, जबकि एक युवक को पकड़ लिया गया।
पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा (22 वर्ष) निवासी रेलवे फाटक के पास कुसमुंडा बताया। तलाशी के दौरान बोलेरो वाहन क्रमांक CG 12 BU 6589 से चार जरीकेन में करीब 80 लीटर डीजल और डीजल निकालने वाला पाइप बरामद किया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एसईसीएल गेवरा खदान के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर खड़े डंपर से डीजल चोरी करने की बात स्वीकार की है। सीआईएसफ ने पकड़े गए आरोपी ,बोलेरो वाहन तथा बरामद डीजल को दीपका पुलिस को सौंप दिया गया है। उक्त मामले में दीपका पुलिस जांच कर रही है।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!