त्रिपुरा राइफल्स के वाहन से टकराई बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा घायल
घटना स्थल पर लगी भीड़

@sushil Tiwari
दीपका थाना अंतर्गत कोरबा जाने वाले गंगानगर कुसमुंडा मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 अप्रैल शुक्रवार को लगभग शाम 4 बजे कुसमुंडा बायपास मार्ग पर गंगानगर के पास होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BU 6303 में सवार दो युवक सामने से आ रहे 407 वाहन क्रमांक CG 12 BK 7876 (त्रिपुरा राइफल्स) से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार अंकित शर्मा (24 वर्ष) के सिर पर गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक अंकित शर्मा पिता विनोद शर्मा गेवरा खदान के निजी कंपनी में सरफेस माइनर हेल्पर के पद पर कार्यरत था, जो गरुड़ नगर कॉलोनी गेवरा में रहता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल की गति काफी तेज थी, जो अनियंत्रित होकर 407 वाहन से जा टकराई।
हादसे में घायल मोनू यादव को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे कोरबा अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना 112 पुलिस को भी दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



