कोरबा

लंबे समय से बीमार कर्मचारियों को मिले मेडिकल अनफिट का लाभ , स्टेयरिंग कमेटी ने कोल इंडिया चेयरमैन सी की मांग

@sushil tiwari

आज गेवरा हाउस, SECL में Coal India Limited के चेयरमैन श्री बी साईराम की गरिमामय उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में SECL प्रबंधन की ओर से CMD Harish Duhan, DT(O) N. Franklin Jayakumar, D(HR) Biranchi Das, D(F) Sunil Kumar, DT(P&P) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं SECL संचालन समिति एवं विभिन्न श्रमिक संगठनों की ओर से सुजीत सिंह बीएमएस, नत्थूलाल पांडेय एचएमएस, अजय विश्वकर्मा एटक, गोपाल नारायण, इंटक, वी.एम. मनोहर सीटू एवं श्री खुल्लर सीएमओएआई, सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। श्रमिक प्रतिनिधियों द्वारा मांग की गई कि आश्रितों को उनकी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता के आधार पर रोजगार प्रदान किया जाए। साथ ही ठेका मजदूरों को CMPF के दायरे में शामिल करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
बैठक में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि शारीरिक रूप से अक्षम (असक्त/अपाहिज) कर्मचारियों को मेडिकल अनफिट घोषित कर उनके आश्रितों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
इसके अतिरिक्त, SECL जैसी लाभकारी सब्सिडियरी कंपनी के 25% शेयर आईपीओ के माध्यम से बेचने के प्रस्ताव पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।
श्रमिक संगठनों ने 4 कोड बिल के लागू होने पर भी विरोध दर्ज करते हुए कहा कि इससे श्रमिकों के अधिकारों में कमी आएगी, ट्रेड यूनियन कमजोर होंगी तथा कई महत्वपूर्ण श्रम कानून समाप्त हो जाएंगे।
बैठक में JBCCI -12 के गठन में हो रही देरी पर भी सवाल उठाए गए तथा शीघ्र गठन की मांग की गई। भू-आश्रित रोजगार का सरलीकारण किया जाना चाहिए l कोयला डिस्पेच मे रेलवे रैक की काफी कमी है इसका समाधान निकलना आवश्यक है l
इसके अतिरिक्त CMOAI के सदस्यों द्वारा अधिकारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें श्रमिकों के हितों की रक्षा एवं संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया गया।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!