कोरबा

गेवरा कोऑपरेटिव में गैस सिलेंडर को लेकर आज फिर हंगामा, गोदाम में 154 सिलेंडर पहुंचे पर उपभोक्ताओं की संख्या अधिक

गैस सिलेंडर के लिए मचा हाहाकार

@Sushil Tiwari

गेवरा कंज्यूमर कोऑपरेटिव सोसाइटी में शनिवार को सुबह एक बार फिर गैस सिलेंडर वितरण को लेकर बवाल की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार सोसाइटी में कंपनी की ओर से 154 गैस सिलेंडरों का लोड पहुंचा, जबकि गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं की संख्या इससे लगभग दोगुनी बताई जा रही है। सीमित सिलेंडरों के कारण वितरण को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ गई और कार्यालय परिसर में हल्ला-गुल्ला शुरू हो गया।

कोऑपरेटिव के मैनेजर उमाकांत राठौर ने बताया कि कंपनी से केवल 154 सिलेंडर ही प्राप्त हुए हैं, जबकि गैस लेने वालों की संख्या अधिक होने से लोगों में असंतोष की स्थिति बन गई। बताया गया कि 15 मार्च तक की बुकिंग के आधार पर सिलेंडर देने के लिए रसीद काटी जा रही थी, लेकिन कई उपभोक्ताओं ने सप्लाई में भेदभाव बरते जाने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया।


स्थिति बिगड़ते देख कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई और विवाद बढ़ने पर ऑपरेटिंग ऑफिस को बंद कर ताला लगा दिया गया। कार्यालय बंद होने से गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं में और अधिक नाराजगी फैल गई। लोगों ने जल्द पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध कराने और पारदर्शी वितरण व्यवस्था की मांग की है।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!