कोरबा

दीपका में एटक का शक्ति प्रदर्शन: बाइक रैली से अजय विश्वकर्मा का भव्य स्वागत, 150 ठेका श्रमिक जुड़े

सीटू के 10 श्रमिकों ने भी बदली सदस्यता, रैली में दिखा श्रमिकों का उत्साह

@SUSHIL TIWARI

दीपका क्षेत्र में एटक यूनियन ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय महामंत्री व प्रदेश अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान एरिया जेसीसी विनोद यादव और अजय राठौर के नेतृत्व में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में श्रमिक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ठेका श्रमिकों का एटक की ओर बढ़ता रुझान रहा। दीपका खदान क्षेत्र के करीब 150 ठेका श्रमिकों ने एटक की सदस्यता ग्रहण की। वहीं सीटू से जुड़े गया प्रसाद चंद्रा के नेतृत्व में 10 श्रमिकों ने भी एटक का दामन थामा। इसे क्षेत्र की श्रमिक राजनीति में अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम में बी. धर्मा राव, केंद्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य पंकज गर्ग, सजल मित्र, गोपाल यादव, मुकेश साहू सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठनात्मक स्तर पर क्षेत्रीय सचिव विनोद कुमार यादव, जेसीसी सदस्य अजय राठौर, परियोजना सचिव संतोष कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष भारत लाल साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा सुनील कुमार नायक, महेंद्र कांत, रणविजय सिंह, गजाधर राठौर, दीपक यादव, जान सिंह कुमार, घासीराम भारद्वाज, सावंत कुमार, जफर मेमन, राजू प्रसाद शुक्ला, टीकाराम पटेल समेत अन्य श्रमिकों ने भी सीटू छोड़कर एटक की सदस्यता ली।
सभा को संबोधित करते हुए अजय विश्वकर्मा ने कहा कि एटक हमेशा श्रमिकों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी उनकी लड़ाई जारी रहेगी। नए सदस्यों को भरोसा दिलाया गया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।
वहीं बी. धर्मा राव ने श्रमिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि संगठित होकर ही अधिकारों की रक्षा संभव है। उन्होंने सभी श्रमिकों से एकजुट रहने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में श्रमिकों की भारी उपस्थिति ने संकेत दिया कि क्षेत्र में एटक यूनियन का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!