
कबीरधाम/कवर्धा। मां महामाया मंदिर के पास भारत माता (अंबेडकर) चौक में कवर्धा जंक्शन ग्रुप द्वारा शुक्रवार 20 अक्टूबर नवरात्र के पावन पर्व के षष्ठी की रात “एक शाम सोनु भाटिया के नाम” भव्य माता का जगराता कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। माता का जगराता शाम 7 बजे से लेकर रात 11 बजे तक चलेगा।
वही, छत्तीसगढ़ प्रसिद्ध जस गीत गायक सोनू भाटिया द्वारा एक से बढ़कर एक जस गीतों की प्रस्तुति दी जायेगी। समय को देखते हुए उपस्थित दर्शको के लिए कवर्धा जंक्शन ग्रुप द्वारा भण्डारे आयोजन भी किया गया हैं।
छत्तीसगढ़ के मशहूर जसगीत गायक है सोनू भाटिया –
सोनू भाटिया छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जसगीत गायक हैं अब तक वे कई मशहूर जसगीत गायन कर चुके हैं। उनके द्वारा गाये गए पॉपुलर जस गीत चुन चुन के फुलवा लाने हावव ओ… और ते हिंगलाज मा बैठे राहिबे का ओ.. सहित और भी तमाम जस गीत गाये गए है।
ज्ञात हो कि वर्तमान में चुनाव की वजह से आदर्श आचार संहिता लगी हुई है, जिसे देखते हुए समय का ध्यान रखा गया है। समिति ने दर्शको से निवेदन किया है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए माता के जगराता में आप सभी सपरिवार माता के दरबार में सादर आमंत्रित है।
वही, इस शानदार जस गीत कार्यक्रम का आयोजन कवर्धा जंक्शन ग्रुप द्वारा किया जा रहा है, जिसमें मीडिया पार्टनर CG NEWS TIME कवर्धा है।