
कबीरधाम। नाबालिग अवस्था से पीड़िता के साथ दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले 3 साल से लड़की का शोषण कर रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार, कुण्डा थाना में लड़की द्वारा शिकायत की गई कि पुष्पेन्द्र उर्फ पप्पू चंद्राकर बांधा द्वारा मार्च 2021 से मई 2024 तक शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया गया।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर धारा 376, (2)(n) 06 पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी पुष्पेन्द्र चंद्राकर को गिरफ्तार किया हैं। वही आरोपी को जेल में डाला गया हैं।