ग्राम बतारी में दशहरा उत्सव कल ,मुख्यमंत्री साय की पत्नी कौशल्या देवी होंगी मुख्य अतिथि
आयोजन समिति ने तैयारी की पूर्ण

ग्राम बतारी में दशहरा उत्सव कल ,मुख्यमंत्री साय की पत्नी कौशल्या देवी होंगी मुख्य अतिथि
सुशील तिवारी
ग्राम पंचायत बतारी, दीपका (कोरबा) में 25 अक्टूबर 2024 को भव्य दशहरा उत्सव और नवाखाई समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या देवी विष्णुदेव साय होंगी, जो अखिल भारतीय कंवर समाज पंचशाला की पूर्व अध्यक्ष हैं। विशिष्ट अतिथियों में कटघोरा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल, ज्योतिनंद दुबे (पूर्व अध्यक्ष, खाद्य आयोग छत्तीसगढ़) और उपेंद्र सिंह पैकरा (प्रदेश अध्यक्ष, पंचायत सचिव संघ) शामिल रहेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत सायंकाल 4 बजे रावण दहन से होगी, जिसके बाद छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध गायिका नर्मदा गोस्वामी की विशेष प्रस्तुति होगी। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रम “मन भौंरा” का आयोजन भी किया जाएगा।
यह आयोजन राजू श्रोते और समस्त ग्रामवासियों की ओर से आयोजित किया जा रहा है। भाजपा नेता मुकेश जायसवाल ने लोगों से बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।