छत्तीसगढ़

NHM कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, 24 घंटे में ड्यूटी जॉइन करने का अल्टीमेटम

रायपुर: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल पर अब प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। सरकार ने प्रदेशभर के 16,000 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों को 24 घंटे के भीतर काम पर लौटने का अंतिम नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी गई है कि यदि तय समयसीमा के भीतर कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं लौटे, तो उन्हें सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा।

क्या है मामला?

राज्य के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी बीते कुछ दिनों से नियमितीकरण और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इस कारण प्रदेश के कई स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसी को देखते हुए एनएचएम के आयुक्त सह मिशन संचालक ने सख्ती दिखाते हुए हड़ताली कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी जारी की है।

आदेश में क्या कहा गया?

जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि कर्मचारियों की अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पहले ही सभी जिला चिकित्सा अधिकारियों द्वारा नोटिस दिए जा चुके हैं।

कार्यकारिणी समिति की बैठक में उच्च स्तर पर इस विषय में निर्णय लिया जा चुका है और उसके अनुसार आदेश भी जारी हो चुका है।

इसके बावजूद हड़ताल लोकहित के खिलाफ जारी है, जिससे जनस्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही हैं।

यदि कर्मचारी अगले 24 घंटे के भीतर कार्यस्थल पर नहीं लौटते, तो सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।

संघ ने दी आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार के नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “जब तक हमारी लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।”

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!