दीपका एरिया में सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान समारोह, जीएम संजय मिश्रा ने दी भावभीनी विदाई
कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए

@सुशील तिवारी
एसईसीएल दीपका एरिया सभागार में सेवानिवृत्ति पश्चात कामगारों के सम्मान में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दीपका एरिया के महाप्रबंधक संजय मिश्रा ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी।
माह फरवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में घनश्याम (ई.पी. फिटर)
ठंडाराम साहू (ई.पी. मशीनिस्ट)
पृथ्वी सिंह बिष्ट (सी.टीआई)
ठाकुर सत्य प्रकाश सिंह (प्रोडक्शन कम सेफ्टी इंचार्ज)
नारद दास (फोरमैन असिस्टेंट, इलेक्ट्रीकल)
का विशेष रूप से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिवारजनों के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल भावुक और आत्मीयता से भरा रहा। कर्मचारियों ने अपने लंबे सेवा काल के दौरान के अनुभव साझा किए और कंपनी के साथ बिताए महत्वपूर्ण पलों को याद किया।

महाप्रबंधक संजय मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि, सेवानिवृत्ति किसी भी कर्मचारी के जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नई पारी की शुरुआत है। आपने वर्षों तक ईमानदारी, समर्पण और निष्ठा के साथ कंपनी की सेवा की है। आपकी मेहनत और योगदान से ही दीपका एरिया ने निरंतर प्रगति की है। कंपनी आपके योगदान को सदैव स्मरण रखेगी।
उन्होंने आगे कहा, अब यह समय अपने परिवार, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत रुचियों को प्राथमिकता देने का है। हम सभी की शुभकामनाएं आपके साथ हैं कि आप स्वस्थ, सुखी और सम्मानपूर्ण जीवन व्यतीत करें।
समारोह के अंत में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।



