पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल की जन्म जयंती पर कोरबा में हुआ भव्य आयोजन , रजनीश तिवारी और नवीन सिंह ने किया भव्य स्वागत
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे उपस्थित

@सुशील तिवारी
छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री राजस्व कैबिनेट मंत्री कोरबा क्षेत्र के विकास पुरुष जयसिंह अग्रवाल जी की जन्म जयंती पर उनके निज निवास में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री एवं रायगढ़ प्रभारी रजनीश तिवारी पूर्व छत्तीसगढ़ शासन के श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं संयुक्त सचिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ नवीन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आदरणीय जय सिंह अग्रवाल जी के जन्म जयंती पर भव्य स्वागत और केक काटकर मिठाई खिलाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया उनके दीर्घायु की कामना करते हुए विकास पुरुष के की संज्ञा देते हुए कोरबा के हित के लिए सदैव याद किया जाएगा इस वाक्यांश के साथ जन्म जयंती को बृहद बनाते हुए बड़े ही उत्सुकता पूर्वक मनाया गया ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कटघोरा मंडी उपज के पूर्व अध्यक्ष रामनारायण कश्यप जी अरविंद सिंह जी राशिद खान जी पिछड़ा वर्ग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद कार्स जी के साथ अनेकों कांग्रेस करता हूं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ



