कोरबा

पाली प्रवास के दौरान चैतुरगढ़ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री के निज सचिव, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

CG NEWS TIME

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निज सचिव चिन्मय वर्मा एवं अन्नू वर्मा के पाली अल्प प्रवास के दौरान उनका कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान दोनों नेता चैतुरगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने माता के दर्शन कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर आशीर्वाद लिया ।
पाली स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पूर्व श्रम कल्याण बोर्ड सदस्य नवीन सिंह एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री रजनीश तिवारी के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात सभी नेता चैतुरगढ़ रवाना हुए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।


कार्यक्रम के दौरान पाली स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया गया। इस अवसर पर नेताओं ने प्रदेश में शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री आलोक चंद्राकर, सागर, कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष रामनारायण कश्यप, अरविंद सिंह तथा राजीव लोचन तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!