छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : मुख्यमंत्री पद की दावेदार रेणुका सिंह ने की नड्डा से मुलाकात

रायपुर/नई दिल्ली। भाजपा की दिग्गज नेता और मुख्यमंत्री पद की दावेदार रेणुका सिंह इन दिनों दिल्ली में खूब सक्रिय है। आज दोपहर रेणुका सिंह ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की। हालांकि मुलाकात को रेणुका सिंह ने अनौपचारिक बताया है। कल ही रेणुका सिंह दिल्ली पहुंची थी।

रेणुका सिंह की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। सरगुजा संभाग के भरतपुर सोनहत सीट से चुनाव जीतने वाली रेणुका सिंह आदिवासी होने के साथ-साथ तेज तर्रार महिला व अनुभवी नेता है। लिहाजा उनके मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी लगातार जतायी जा रही है। हालांकि ये बात अलग है कि रेणुका सिंह ने खुद को मुख्यमंत्री के पद की दौड़ में शामिल नहीं होने की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक छग में भाजपा की जीत के साथ आगे की रणनीति को लेकर रेणुका सिंह ने की जेपी नड्डा से चर्चा की गयी। सरगुजा संभाग की 14 की 14 सीटें जीतने के साथ ही छग में भाजपा को बड़ा बहुमत मिला है।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!