कोरबा

भीषण गर्मी का असर: 20 अप्रैल से बंद रहेंगे स्कूल, 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

रिपोर्टर-सुशील तिवारी
प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़ते असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथियों में बदलाव करते हुए नया आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार राज्य के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय स्कूलों में अब 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।
पहले यह अवकाश 1 मई से 15 जून तक निर्धारित था, लेकिन वर्तमान में लगातार बढ़ते तापमान और लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए अवकाश को पहले लागू करने का निर्णय लिया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह छुट्टी विद्यार्थियों के लिए लागू होगी, जबकि शिक्षकों पर यह आदेश लागू नहीं होगा। साथ ही, पूर्व में जारी 22 सितंबर 2025 के आदेश की अन्य शर्तें यथावत रहेंगी।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी यह आदेश 16 अप्रैल 2026 को नवा रायपुर से जारी किया गया है।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!