गेवरा में बंगाली समाज ने पारंपरिक रीति रिवाज से किया होलिका दहन , बसंत उत्सव में गीत संगीत की शानदार प्रस्तुति
काली सेवा समिति का भव्य आयोजन

@सुशील तिवारी
बुधवारी बाजार गेवरा में बंगाली समाज ने काली सेवा समिति के तत्वाधान में बसंत उत्सव व होलिका दहन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काली सेवा समिति के सदस्यों द्वारा मधुर गीत-संगीत की प्रस्तुति दी गई, वहीं बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
उत्सव के दौरान बंगाली समाज की पुरुष और महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार होलिका के चारों ओर फेरे लगाकर अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पूरा कार्यक्रम बंगाली परंपरा और संस्कृति के अनुरूप संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बंगाली सेवा समिति के अध्यक्ष बादल मुखर्जी, सचिव आर.पी. मण्डल, एच.पी.सी. हेड ए.के. महापात्र, केशियर मृणाल राय, एन.एन. श्यामल दास, साहा, राहुल मण्डल, विनोद बनर्जी, मिष्ठी मुखर्जी, अनामिका शाहा, रूमा दास ,मिष्टी
सुभ्रा बनर्जी पिंकी,शोम्पा,सुमी,आयुषी,मधु,नवनीत,नागरा,रीमा,शोम्पा रॉय,अभिलाषा,बबीता,रत्ना,चिंचू,सीमा,सृजा,पिहू सिंह सहित गेवरा-दीपका क्षेत्र के बंगाली समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
काली सेवा समिति के अध्यक्ष बादल मुखर्जी ने बताया कि कार्यक्रम में सभी ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ होली पर्व हर्षोल्लास से मनाया।



