
कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। इस रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मौत से परिवार में मातम पसर गया है।
दरअसल, कवर्धा में तेज रफ्तार मोटर साइकिल आपस में भिड़ी हैं। टक्कर इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। एक की हालात गंभीर बनी हुई है। लोखान गांव की घटना है। थाना कुकदूर पुलिस जांच में जुटी है।