छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : भीषण गर्मी से तापमान में लगातार वृद्धि, आज इन इलाकों में होगी बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। गर्म हवा और चिलचिलाती धूप ने सभी को परेशान कर दिया है। प्रदेश में पारा 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। वही इस भक्षण गर्मी से लोगो को रहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अंधड़ और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। सुबह से ही प्रदेश के कुछ हिस्सों तक बादल छाए हुए हैं। हालांकि फिर भी गर्मी बढ़ रही है। शुक्रवार को तापमान अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।

गुरुवार को विभाग ने मौसम में बदलाव की संभावना जताई थी। कुछ जगहों पर इसका असर भी देखने को मिल।. प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी, तो कहीं मध्यम बारिश भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से गरम हवाओं का आगमन लगातार जारी है। जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ स्थित है एक द्रोणिका बिहार से मध्य छत्तीसगढ़ तक 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!