छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : चीन विवाद को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार को घेरा

रायपुर। चीन विवाद को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत में चीनी फंडिंग और एंटी इंडिया अभियान चलाने के आरोप लगाते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा था।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री तो झूला झूल रहे थे, उन्हें झूला झूलने से फुर्सत नहीं है। चीन अतिक्रमण कर रहा है, केंद्र सरकार कुछ नहीं बोल रही है। इस मुद्दे को राहुल गांधी लगातार उठा रहे हैं। राहुल के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर कुछ बोल नहीं पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि चीन वर्षों से लगातार हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है। चीन उसमें बिल्डिंग बना रहा, ब्रिज बना रहा, लेकिन भारत सरकार ने एक शब्द नहीं बोला। विदेश मंत्री ने कहा कि हमसे बड़ी इकोनमी चीन है, इसलिए हमला नहीं कर सकते।

सीएम ने कहा कि आपसे जो ताकतवर हैं और आपकी जमीन पर अगर कब्जा करे, तो आप चुप रहेंगे। आप प्रतिकार भी नहीं करेंगे, स्वीकार भी नहीं करेंगे। देश इतना कमजोर नहीं है। भारत की सेना इतनी कमजोर नहीं है कि इसका जवाब नहीं दे सके।

आदिवासी आज गौरवान्वित महसूस कर रहा

राजधानी के एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा को भी घेरा। बघेल ने कहा आदिवासियों के लिए हम लोगों ने जो काम किया है, उससे आज प्रत्येक आदिवासी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

15 साल के कुशासन में आदिवासियों को लूटा गया, उनकी जमीनी छीनी गई। उनको शिक्षा से दूर रखा गया, इलाज से दूर रखा गया। सबसे बड़ी बात यह है कि बस्तर के आदिवासियों को नक्सली समझकर या तो गोली से भून दिया गया या जेल में ठूंस दिया गया। आज वह तमाम परिस्थितियां बिल्कुल नहीं है।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!