कोरबाखास खबर

दीपका में भाजपा चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ, विधायक प्रेमचंद पटेल ने दिए जीत के अहम टिप्स

दीपका में भाजपा चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ, विधायक प्रेमचंद पटेल ने दिए जीत के अहम टिप्स

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं।  दीपका में  भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा के विधायक प्रेमचंद पटेल थे। सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित किया गया।

विधायक प्रेमचंद पटेल ने इस अवसर पर सभी वार्ड प्रत्याशियों को जीत के अहम टिप्स दिए। उन्होंने कहा प्रत्याशियों को घर-घर जाकर जनता से व्यक्तिगत संपर्क करना होगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योतिनंद दुबे , भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी राजेंद्र राजपूत ने भी प्रत्याशियों को चुनावी रणनीति के बारे में मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, नपा के पूर्व अध्यक्ष संतोषी दीवान अरुणेश तिवारी, शिवचरण राठौर और सूर्य प्रकाश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। शुभारंभ के मौके पर वार्ड के सभी 21 प्रत्याशी और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

कार्यक्रम का सफल संचालन धरम तिवारी ने किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया, जो भाजपा की संभावित जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!