
कबीरधाम। 6 जुआरियों को पकड़ने में पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई हैं। जुआरी जुआ महफ़िल सजा करके खेलने में व्यस्त थे, तभी पुलिस ने रेड की कार्यवाही की एवं जुआरियों को गिरफ्तार किया।
लोहारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुर्मीपारा साढादेव के जुआरियों की महफिल सजी हैं। वही, पुलिस ने रेड की कार्यवाही कर घेराबंदी किया और 06 जुआरियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
जुआरियों के नाम –
1. जनक राम 60 साल
2. अमेनुद्दीन 51 वर्ष
3. राजेश सिन्हा 35 साल
4. ईमरान 32 साल
5. नामदेव कुम्भकार 35 साल
6. ईश्वर कुम्भकार 42 साल
पुलिस ने जुआरियों के पास से 2500 रूपये, 52 पत्ती तास और 1 नंग बोरी का फट्टी जब्त किया। गिरफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार कर मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया।