
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रायपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर CM विष्णु देव साय के साथ कैबिनेट मंत्रियों, BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उनका स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, सांसद और कई विधायक भी उनकी अगवानी करने पहुंचे।
गोपाल व्यास के घर पहुंचे नड्डा –
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एयरपोर्ट से सीधे पूर्व सांसद गोपाल व्यास के घर पहुंचे। उल्लेखनीय है कि, पूर्व राज्यसभा सांसद हैं गोपाल व्यास को बीजेपी की सदस्यता दिलाने जेपी नड्डा पहुंचे हैं। वरिष्ठ भाजपा सदस्य के रुप में गोपाल व्यास को नड्डा सदस्यता दिलाएंगे।