breaking lineकबीरधामछत्तीसगढ़

कबीरधाम बड़ी खबर : भाजपा ने 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, बूथ से लेकर वृद्धाश्रम तक दिखा सेवा और संगठन का संकल्प

Kabirdham big news: BJP celebrated its 46th foundation day with great pomp, resolve of service and organization was visible from booth to old age home

कबीरधाम। भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस कवर्धा जिले में उत्साह, जोश और सेवा भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी ध्वज फहराकर की। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

राजेंद्र चंद्रवंशी ने स्थापना दिवस के मौके पर कहा कि “सिर्फ 2 सांसदों से शुरू हुई भाजपा, कार्यकर्ताओं की मेहनत और वैचारिक मजबूती के दम पर आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है और लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार चला रही है। इसलिए पार्टी अपने स्थापना दिवस को जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर तक मना रही है।”

इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय को भाजपा ध्वजों और रंगोली से सजाया गया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय बन गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता रामकुमार भट्ट, ईश्वरी साहू, जसविंदर बग्गा, चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, अशोक चंद्रवंशी, रूपेश जैन, पन्ना चंद्रवंशी, सुरेश दुबे, पवन जायसवाल, सतविंदर पाहुजा, राजा टाटिया, अजय ठाकुर, योगेश चंद्रवंशी, दुर्गेश अवस्थी, नवीन ठाकुर, दोनेश ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

वृद्धाश्रम में सेवा के साथ मनाया स्थापना दिवस

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा की टीम ने स्थानीय वृद्धाश्रम का दौरा किया, जहां वृद्धजनों को फल और मिष्ठान्न वितरित किए गए। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया गया।

बूथ स्तर तक उत्सव, गांव चलो अभियान की तैयारी

भाजपा ने स्थापना दिवस को जिले के 14 मंडलों और सभी बूथों तक मनाने के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं। इनकी जिम्मेदारी हर घर में भाजपा झंडा लगाने और 7 से 12 अप्रैल तक चलने वाले “गांव चलो, बस्ती चलो अभियान” की निगरानी करना है। इस अभियान के तहत पदाधिकारी अपने चिन्हांकित गांव में कम से कम 8 घंटे बिताएंगे और विभिन्न सांगठनिक गतिविधियों को अंजाम देंगे। दिन के अंत में गांव में चौपाल लगाकर संवाद किया जाएगा।

9-10 अप्रैल को होंगे विधानसभा स्तरीय सम्मेलन

भाजपा ने 9 और 10 अप्रैल को सक्रिय सदस्यों के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने की भी घोषणा की है, जिससे कार्यकर्ताओं में और अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

 

 

 

 

 

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!