
बालोद। भाजपा की पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम का निधन हो गया है। नीलिमा टेकाम पूर्व विधायक स्वर्गीय लाल महेंद्र टेकाम की पत्नी थी। वे नगर के राजा परिवार की बहू थीं।
बताया जाता है कि नीलिमा टेकाम का स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा था, आज सुबह उनकी तबीयत कुछ ज्यादा ही बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ज्ञात हो कि नीलिमा टेकाम को भाजपा ने डौंडीलोहारा विधानसभा से 2008 में प्रत्याशी बनाया था। नीलिमा टेकाम ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।