कबीरधाम : देव दीपावली की भव्यता में दिखी छ.ग. की एकता और सद्भावना, श्री शंकराचार्य जन कल्याण न्यास का ऐतिहासिक आयोजन

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ में श्री शंकराचार्य जन कल्याण न्यास के बैनर में उमंग पांडेय और स्मृति उपाध्यायजी के नेतृत्व में लगभग 4,000 महिलाओं ने कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के दिन 51 हजार दीपदान किया।
मुख्य अतिथि रहें श्रीमद् ज्योतिर्मयानंद सरस्वती जी –
इस अवसर पर श्रीमद् ज्योतिर्मयानंद सरस्वती जी महाराज छत्तीसगढ़ के प्रथम दंडी महाराज ‘दंडी स्वामी सलधा धाम जिला बेमेतरा’ छत्तीसगढ़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
कार्तिक पूर्णिमा का बताया महत्व –
वही श्रीमद् ज्योतिर्मयानंद सरस्वती जी महाराज ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह पर्व त्रिपुरासुर राक्षस के वध के बाद देवताओं द्वारा मनाया जाता है। उन्होंने उपस्थित जनों को आशीर्वाद प्रदान किया और समाज में शांति और सद्भावना की भावना को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
डिप्टी सीएम ने किया कॉल तो सांसद रहे मौजूद –
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने फोन के माध्यम से आम जनता को संबोधित किया, सभी को देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सांसद राजनांदगांव लोकसभा के संतोष पांडेय ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर आम जनता को संबोधित किया और श्री शंकराचार्य जन कल्याण न्यास को शुभकामनाएं दीं।
इनका रहा विशेष योगदान –
इस कार्यक्रम का संचालन धर्म अलंकार डॉक्टर पवन कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर मनहरण कौशिक अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कवर्धा, बंटी तिवारी अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज कवर्धा, अतुल देशलहरा, सतीश जैन, नेमीचंद जैन, महेंद्र सिंह खनूजा सिख समाज की ओर से, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सलूजा और अनेक समाज प्रमुख उपस्थित थे।