छत्तीसगढ़रायपुर

कबीरधाम : कवर्धा में साहू समाज महिला प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण और दीपावली मिलन समारोह संपन्न

कबीरधाम। साहू समाज महिला प्रकोष्ठ, तहसील कवर्धा और कवर्धा ग्रामीण का शपथ ग्रहण और दीपावली मिलन समारोह दानवीर भामाशाह परिसर में हर्सोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

महिला साहू संघ की मीडिया प्रभारी संगीता साहू ने बताया कि बीते 10 नवंबर को तय कार्यक्रम के अनुसार नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ली एवं समाज में जागरूकता लाने का संकल्प लिया।

साथ ही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजकुमारी साहू ने महिलाओं को एकत्रित रहने और समाज की सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “महिलाएं समाज की रीढ़ हैं, हमें एकत्रित रहना चाहिए और समाज की प्रगति के लिए काम करना चाहिए।”

तहसील अध्यक्ष मनीषा साहू ने कहा “हमारा उद्देश्य समाज में जागरूकता लाना और महिलाओं को सशक्त बनाना है। वही तहसील ग्रामीण अध्यक्ष गौरी साहू ने कहा समाज के विकास के लिये हमें एकत्रित रहने और समाज की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध रहना होगा हैं।”

बता दे कि मुख्य रूप से “कार्यक्रम का आयोजन तहसील साहू संघ कवर्धा नगर की अध्यक्ष मनीषा अनिल साहू एवं तहसील साहू संघ कवर्धा ग्रामीण अध्यक्ष गौरी रामचंद्र साहू के द्वारा नियुक्त किए गए पदाधिकारी को शपथ दिलाना था, जिसमें मुख्य रूप से कार्यक्रम की संचालिका पद्मिनी साहू जिला महामंत्री के द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में शहर और ग्रामीण तहसील की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला साहू संघ की अध्यक्ष राजकुमारी साहू विशिष्ट अध्यक्ष अतिथि विद्या साहू, संतोष साहू, रिंकेश्वरी साहू, सीमा साहू, आरती साहू, प्रतिमा साहू, सरिता साहू ,रेखा साहू और कौशिल्या साहू उपस्थित रही।

इसके साथ ही महिलाओं का उत्साहवर्धन और आशीर्वाद देने के लिए समाज के वरिष्ठ एवं वर्तमान अध्यक्ष पतिराम साहू, अशोक साहू महामंत्री, लाला रामस्वरूप पूर्व महामंत्री, खेमराज साहू पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, वर्तमान तहसील उपाध्यक्ष धर्मराज साहू, हरिश साहू, अनिल साहू, लालचंद साहू, सुनील साहू, खेमराज साहू, भानु साहू और राधेलाल साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे

वही साहू संघ के जिला अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी ने नवनियुक्त महिला प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए समाज को एकत्रित रखने की बात कही।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!