कोरबाखास खबर

दीपका नगर पालिका चुनाव: वार्ड 11 में कांग्रेस प्रत्याशी विशाल शुक्ला ने जनता से किए बड़े वादे

दीपका नगर पालिका चुनाव: वार्ड 11 में कांग्रेस प्रत्याशी विशाल शुक्ला ने जनता से किए बड़े वादे

दीपिका। नगर पालिका चुनाव के मद्देनज़र दीपिका क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड क्रमांक 11 से कांग्रेस प्रत्याशी विशाल शुक्ला ने चुनावी सभा के दौरान जनता को अपने विजन से अवगत कराया।

मीडिया से चर्चा करते हुए विशाल शुक्ला ने कहा कि दीपिका क्षेत्र में प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण का व्यापारी वर्ग विरोध कर रहा है। यदि इस निर्माण से व्यापारियों और आम जनता को नुकसान की संभावना होती है, तो वे नगर पालिका अध्यक्ष बनने के बाद इस कार्य को रोकने के लिए पहल करेंगे।

इसके अलावा, उन्होंने क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या पर भी चिंता जताई और कहा कि यदि वे नगर पालिका अध्यक्ष बनते हैं, तो खदानों में कार्यरत निजी कंपनियों में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि दीपिका नगर को मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित कर आधुनिक स्वरूप प्रदान करेंगे।

जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं, दीपका नगर पालिका क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। जनता की नजरें अब उम्मीदवारों के वादों और उनकी भविष्य की नीतियों पर टिकी हुई हैं।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!