Uncategorized

कबीरधाम बड़ी खबर : राज परिवार में हत्या, खून से लथपथ बेड पर मिला शव, राजमहल में मातम छाया

कबीरधाम। राजपरिवार के सदस्य की हत्या के बाद राजमहल में मातम छा गया है। मृतक का नाम विश्वनाथ नायर है जिसका शव बेड पर मिला।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक विश्वनाथ नायर राजमाता का रिश्ते में भांजा लगता था। वह राजमाता के खेती बाड़ी का काम देखता था। वही, गुरुवार की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्ति ने घर पर विश्वनाथ नायर की हत्या कर दी। मृतक के सिर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं। वही बिस्तर पर चारों तरफ खून फैला हैं।

बताया जा रहा है मृतक विश्वनाथ नयार कवर्धा राजपरिवार के राजमाता शशि प्रभा देवी का भांजा है। 10 सालों से ग्राम इंदौरी में रहकर खेती बाड़ी का कामकाज को संभालता था। मृतक रात के समय फॉर्म हाउस पर ही रहता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब वे फार्म हाउस पर गए, तो उन्होंने मृतक विश्वनाथ का शव खून से लथपथ अवस्था में बेड पर पड़ा देखा। फिर इस बात की सूचना तत्काल कवर्धा के राजा योगेश्वर राज सिंह और पिपरिया पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और उसे रवाना किया। फार्म हाउस का हाल देखकर पुलिस अंदाजा लगा रही है कि चोरी करने की नियत से आए चोर ने हत्या की होगी, लेकिन इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मामला राज परिवार से जुड़ा है। इसलिए पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!