कोरबाखास खबर

महिला दिवस पर भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन का आयोजन महिलाएं हर क्षेत्र में निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका – दीपाली रस्तोगी

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं हुई उपस्थित

सुशील तिवारी

भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, बिलासपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2025 को दीपका क्षेत्र के स्नेह मिलन में भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की सम्मानित महिलाओं, शिक्षिकाओं, समाज सेविकाओं तथा जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीक्षा महिला समिति, दीपका क्षेत्र की श्रीमती दीपाली रस्तोगी, श्रीमती आशाचंद माधव तथा श्रीमती आकांक्षा वासनिक रहीं। इनके साथ ही डीएवी स्कूल, छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल, शासकीय उन्मुक्त विद्यालय दीपका की महिला शिक्षक तथा कॉलोनी व आसपास की महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस भव्य आयोजन में कटघोरा के विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, नगर पालिका दीपका के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत एवं श्रीमती सविता राजेन्द्र सिंह राजपूत, पार्षद श्रीमती ज्योति तिवारी और श्रीमती शांति देवी राजपूत ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि श्रीमती दीपाली रस्तोगी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि “महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और समाज के विकास में अहम योगदान दे रही हैं। आज की नारी आत्मनिर्भर और सशक्त बन रही है, जो देश की प्रगति का प्रतीक है।”

इस आयोजन में गेवरा, दीपका, केंद्रीय कर्मशाला गेवरा एवं मुख्यालय बिलासपुर के प्रमुख कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में कुल 360 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे आयोजन की भव्यता और महत्ता और अधिक बढ़ गई।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!