
@सुशील तिवारी
प्रगति नगर स्थित दुर्गा पंडाल में विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में आइडल डांस एकेडमी के तत्वावधान में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दीपका कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ममता ठाकुर ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखते हुए कहा कि महिलाओं का शोषण किसी भी रूप में नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए केवल एक दिन पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरे सालभर ऐसे आयोजन होने चाहिए, ताकि महिलाएं अपनी क्षमताओं को पहचान सकें और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हों।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में पंजाबी, फोक, राजस्थानी, छत्तीसगढ़ी और सांस्कृतिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे उनके आत्मविश्वास को भी बल मिला।
इस अवसर पर आइडल डांस अकैडमी के फाउंडर मेंबर अनीस सागर, मंजू जायसवाल, सुनीता भदोरिया, विनीता सिंह, श्रद्धा राठौर, संगीता इंगले, संघमित्रा चक्रवर्ती, अनु विश्वकर्मा , हेमलता नीलिमा, सरिता सोनी, काजल ठाकुर, शिल्पी सिंह, शिल्पी तिवारी ,खुशबू ,प्रतिज्ञा तिवारी समेत कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने महिलाओं की उपलब्धियों को सराहा और उनके उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस तरह के आयोजनों की सराहना की और कहा कि इस तरह के मंच महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करते हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जिसमें महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और आत्मनिर्भरता का परिचय दिया।