छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में, जल्द होगी समाप्ति, राष्ट्रपति मुर्मू के बयान पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा की प्रतिक्रिया

Chhattisgarh big news: Naxalism is in its final stage, will end soon, Deputy CM Vijay Sharma’s reaction on President Murmu’s statement
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचीं और विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल हुईं। इसके बाद वे दिल्ली लौट गईं। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर बड़ा बयान दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि “समूचे देश में यह चर्चा है कि सशस्त्र नक्सलवाद अब समाप्त होने वाला है। छत्तीसगढ़ में भी यह अपने अंतिम चरण में है।”
नक्सलवाद के खात्मे की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा, “मुझे जानकारी दी गई है कि यह लड़ाई अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। नक्सल प्रभावित जिलों के लोग विकास के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं और जल्द ही यह समस्या समाप्त हो जाएगी।”
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने क्या कहा?
राष्ट्रपति मुर्मू के बयान पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को चिन्हित किया और बताया कि यह अब समाप्त होने की कगार पर है। सरकार इस दिशा में प्रभावी कार्य कर रही है।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बयान
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ आगमन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़ अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है और इस अवसर पर राष्ट्रपति का विधानसभा में आना गर्व की बात है। उनके मार्गदर्शन से सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन हुआ है।”
छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की सराहना
राष्ट्रपति मुर्मू ने छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति की भी प्रशंसा की। उन्होंने ओडिशा और छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर चर्चा करते हुए कहा कि ये दोनों राज्य परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहरों के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।
राष्ट्रपति का यह दौरा छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर नक्सलवाद और विकास के मुद्दों पर उनके विचारों को लेकर।