छत्तीसगढ़

दीपावली और गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएं, कहा – प्रकाश, सत्य और सद्भाव का प्रतीक है यह पर्व

रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने दीपावली और गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, सत्य और सद्भाव का प्रतीक है। यह अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का संदेश देता है।

प्रकाश, सत्य और सद्भाव का पर्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपों का यह उत्सव हमारे जीवन में नई ऊर्जा, चेतना और आशा का संचार करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि दीपावली को स्वदेशी भावना के साथ मनाएं, पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखें और एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनें। यही समाज में प्रेम और सौहार्द का संदेश फैलाने का सच्चा माध्यम है।

गोवर्धन पूजा की दी शुभकामनाएं

गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह पर्व प्रकृति, पशुधन और पर्यावरण के प्रति हमारी श्रद्धा और आभार का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि प्रकृति का संरक्षण ही समृद्धि का आधार है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दीपावली और गोवर्धन पूजा का यह शुभ अवसर छत्तीसगढ़ में खुशहाली, समृद्धि और विकास की नई रोशनी लेकर आएगा तथा हर घर में आनंद, शांति और उजाला फैलाएगा।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!