छत्तीसगढ़

10 नक्सलियों पर 5.22 करोड़ का इनाम घोषित: जिसमें 4 महिला, सभी के शव लाए गए, AK-47 समेत 10 घातक हथियार भी बरामद

गरियाबंद: जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजाडेरा मटाल पहाड़ियों में हुई इस मुठभेड़ में जवानों ने शीर्ष माओवादी नेताओं समेत कुल 10 नक्सलियों को मार गिराया है। इन पर कुल 5.22 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

खुफिया सूचना के आधार पर शुरू हुआ था ऑपरेशन

सूत्रों के मुताबिक, गरियाबंद पुलिस को सूचना मिली थी कि मैनपुर क्षेत्र की मटाल पहाड़ियों में उड़ीसा राज्य कमेटी के करीब 15-20 नक्सली जमा हैं। इसके बाद पुलिस की E-30 यूनिट, STF, CAF और COBRA 207 बटालियन ने मिलकर संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया।

मुठभेड़ में भीषण गोलीबारी, जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जैसे ही सुरक्षाबल पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचे, माओवादियों ने घात लगाकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में जवानों ने भी सख्त प्रतिक्रिया देते हुए जबरदस्त कार्रवाई की। यह मुठभेड़ 11 सितंबर से लेकर 12 सितंबर की सुबह 8 बजे तक चली।

10 नक्सली ढेर, हथियार और नक्सली सामग्री बरामद

मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग के दौरान 10 माओवादियों के शव बरामद हुए, जिनमें 6 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। साथ ही एके-47, इंसास, एसएलआर जैसे 10 ऑटोमैटिक हथियार और भारी मात्रा में नक्सल साहित्य, सामग्री व दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए गए हैं।

मारे गए शीर्ष माओवादियों की पहचान:

मोडेम बालाकृष्ण उर्फ मनोज उर्फ भास्कर

पिता: वेंकटय्या

पद: सेंट्रल कमेटी सदस्य

इनाम: ₹1 करोड़ से अधिक

प्रमोद उर्फ पंडरन्ना उर्फ चंद्रन्ना

पिता: सैलू

पद: ओडिशा राज्य कमेटी सदस्य

विमल उर्फ मंगन्ना उर्फ जैदी वेंकट

पत्नी: उषा

पद: ओडिशा राज्य कमेटी सदस्य, टेक्निकल टीम प्रभारी

समीर

पद: कंपनी-06 सदस्य

रजीता

पति: डमरू

पद: PPCM

वनीला

पद: पीएम

सीमा उर्फ भीमे

पद: SDK ACM

विक्रम

पत्नी: मंजू उर्फ रीना

पद: ACM

उमेश

पिता: सुकनू

पद: SDK AC डिप्टी कमांडर

बिमला

पद: BBM डिवीजन पीएम

यह ऑपरेशन क्यों है अहम?

इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सली लंबे समय से छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड में सक्रिय थे। इनमें से कई शीर्ष नेता आईईडी प्लांटिंग, हथियार सप्लाई और सुरक्षाबलों पर हमलों के मास्टरमाइंड माने जाते थे।

 

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!