छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : छात्र नेता हनी बग्गा NSUI राष्ट्रीय सचिव नियुक्त

रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जनरल सेक्रेटरी के.सी वेणुगोपाल ने सूची जारी की है। इस सूची में हनी बागा का नाम सामने आया है। छात्र नेता हनी बग्गा को NSUI का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। हनी बग्गा लगातार 12 सालों से छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं। 2012 में प्रगति कॉलेज में कॉलेज अध्यक्ष बनाए गए थे।

2014 से कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में छात्र संघ के प्रभारी के रूप में कार्य किया है। जिसमें उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि ये रही कि, विश्वविद्यालय चुनाव को NSUI प्रत्याशियों को विश्वविद्यालय चुनाव प्रभारी के रूप में जितवाया और रायपुर ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष के रूप में 5 सालों तक कार्य किया है। अब लगातार 2 सालों से राष्ट्रीय संयोजक के रूप में काम कर रहे थे।

राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद हनी बग्गा नें क्या कहा –

राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा ने कहा कि, 12 सालों से छात्र राजनीति में कार्य किया हूं। इस बीच अलग-अलग जिम्मेदारी संगठन ने दी है। सभी जिम्मेदारियों को मेहनत और ईमानदारी से मैंने निभाया है। आज देश के सबसे बड़े छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) में राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया हूं। इसके लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को धन्यवाद देता हूं।

एनएसयूआई को मजबूत बनाने का कार्य करूंगा –

राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा ने नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे को भी धन्यवाद दिया है। साथ ही कहा कि, प्रदेश के नेतृत्व को यह विश्वास दिलाता हूं कि, आने वाले समय में एनएसयूआई को मजबूत करने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करूंगा

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!