
कबीरधाम। आचार संहिता के बीच लगातार पुलिस अवैध शराब, सट्टा और नशे पर कार्यवाही कर रही है। कवर्धा की पुलिस ने आज कार्यवाही करते हुए 2 आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार, कवर्धा पुलिस ने महेंद्र शोरूम रायपुर रोड के पास 2 आरोपियों को 57 पौवा अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की बाइक को भी जब्त किया है।
कवर्धा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सिकंदर सारथी व अशोक चक्रवर्ती पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। दोनों को माननीय समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है। इस कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक चंद्र भूषण सिंह सहित टीम का योगदान रहा।