
कबीरधाम। कवर्धा वनमंडल के अलग अलग क्षेत्रों में मवेशी मालिकों द्वारा अवैध रूप से भेंड़, बकरी, ऊंट व घोड़ा आदि
चराई कराते देखे जाने पर कार्यवाही की जा रही हैं।
कवर्धा परिक्षेत्र के अंतर्गत जामपानी परिसर के कक्ष क्रमांक आर.एफ. 50 में लगभग 903 नग भेड़, बकरी, घोड़ा और ऊंट चराई करते पाये जाने पर वन अपराध पंजीबद्ध कर हानि की राशि वसूल किया गया।
वनमंडलाधिकारी कवर्धा से मिली जानकारी के अनुसार सी.एफ.ओ. बंजारी ललित यादव, बी.एफ.ओ. जामपानी अनिल राजपूत एवं बी.एफ.ओ.पालक विकास मिश्रा द्वारा गश्त के दौरान जामपानी परिसर के कक्ष क्रमांक आर.एफ. 50 में भेड़, बकरी, घोड़ा एवं ऊंट चराई करते पकड़ा गया। वन अधिकारियों द्वारा मवेशी मालिक से चराई संबंधी कुछ वैध अनुमति (चराई पास) के संबंध में पूछताछ किया गया मवेशी मालिको के द्वारा किसी भी प्रकार की अनुमति नही होना बताया गया।
तत्पश्चात वन अधिकारी ने ललित कपुआ, पो. सिलतरा, जिला मुंगेली, कुलेश व. रामशरण यादव, ग्राम मक्के थाना पिपरिया, लुकेश व. चिंताराम पाल ग्राम दशरंगपुर, राजेश व. लेखूराम पाल ग्राम नवागढ़ जिला बेमेतरा के विरूद्ध भारतीय वन अपराध अधिनियम 1927 की धरा 26(1) घ अवैध चराई के तहत कार्यवाही की।
वही, 702 भेंड़, 191 बकरी, 7 घोड़ा और 3 ऊंट को जब्त कर नियमानुसार चराई शुल्क रूपये 7394.00 रू. अर्थ दण्ड वसूला और मवेशी मालिको को मवेशियों सहित वनक्षेत्र से बाहर खदेड़ा गया।