रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान से पहले ही 33 प्रत्याशी निर्विरोध विजयी हो गए हैं। इनमें 15 जिलों के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के 31 पार्षद शामिल हैं, जबकि दुर्ग और सुकमा जिले में नगरपालिका उपचुनाव से दो प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए हैं। बसना नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए खुशबू अग्रवाल ने बिना किसी मुकाबले के जीत हासिल की है।
नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखें –
नगरीय निकाय चुनाव – 11 फरवरी को मतदान, 15 फरवरी को मतगणना
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव – 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान, 18, 21 और 24 फरवरी को मतगणना
ईवीएम से नगरीय निकाय चुनाव, जबकि मतपत्रों से पंचायत चुनाव संपन्न होंगे।
इन शहरों में होंगे नगर निगम चुनाव –
प्रदेश के 14 नगर निगमों में से 10 में चुनाव कराए जाएंगे, जिनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं।
इसके अलावा, 48 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में भी चुनाव कराए जाएंगे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ये पद होंगे शामिल –
433 जिला पंचायत सदस्य
2,873 जनपद पंचायत सदस्य
11,672 ग्राम पंचायत (सरपंच)
1,60,180 ग्राम पंचायत पंच
निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रत्याशियों की सूची –
नगर निगम :
बिलासपुर वार्ड 13 – रमेश पटेल
कोरबा वार्ड 18 – नरेंद्र देवांगन
दुर्ग वार्ड 21 – विद्यावती सिंह
रायगढ़ वार्ड 18 – पूनम दिबेश सोलंकी
रायगढ़ वार्ड 45 – नारायण पटेल
नगर पालिका :
लोरमी वार्ड 10 – धारनी पुरुषोत्तम राठौर
लोरमी वार्ड 17 -भीखम शिवशंकर यादव
दीपका वार्ड 8 – आलोक परेडा
कटघोरा वार्ड 13 – शिवमती पटेल
सरायपाली वार्ड 5 – रोहित प्रधान
सरायपाली वार्ड 13 – गंगाराम पटेल
नगर पालिका उपचुनाव में निर्विरोध विजयी :
भिलाई वार्ड 35 – चंदन यादव
कोटा वार्ड 13 – पी विजय कुमार परिमि
नगर पंचायत :
पथरिया वार्ड 5 – मनोज कुमार पांडे
पथरिया वार्ड 7 – मेला राम जायसवाल
नयाबाराद्वार वार्ड 7 – जितेश शर्मा
उभरा वार्ड 7 – राधा देवी टंडन
उभरा वार्ड 15 – जयशंकर पटेल
बिलाईगढ़ वार्ड 2 – घनश्याम कहार
बिलाईगढ़ वार्ड 3 – मुकेश जायसवाल
बिलाईगढ़ वार्ड 8 – सौभाग्य शरण सिंह
प्रतापपुर वार्ड 7 – सीता पैकरा
सीतापुर वार्ड 14 – विवेक कुमार नामदेव
बगीचा वार्ड 1 – रामनिवास गुप्ता
समोदा वार्ड 15 – सत्येन्द्र चेलक
फिंगेश्वर वार्ड 6 – दीपक श्रीवास
बसना वार्ड 4 – आशीष साहू
बसना वार्ड 11 – महेंद्र सिंह
बसना वार्ड 13 – राकेश उड़सेना
डौंडी वार्ड 8 – माधुरी रावटे
डौंडी वार्ड 9 – राजेन्द्र कुमार मानकर
चिखलाकसा वार्ड 4 – राजू रावटे
बारसूर वार्ड 1 – गीता बघेल
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। मतदान से पहले ही 33 प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत ने यह दर्शा दिया है कि कुछ सीटों पर चुनावी मुकाबला एकतरफा था।