कोरबाखास खबर

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में कटघोरा विधायक पहुंचे  वार्डो में किया जनसंपर्क नगर पालिका दीपका में भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा है समर्थन, कार्यकर्ताओं में जागा उत्साह

सुशील तिवारी

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में कटघोरा विधायक पहुंचे  वार्डो में किया जनसंपर्क

नगर पालिका दीपका में भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा है समर्थन, कार्यकर्ताओं में जागा उत्साह

दीपका नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 02 और 03 में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जबरदस्त माहौल बना हुआ है। भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी राजेंद्र सिंह राजपूत एवं पार्षद प्रत्याशी संगीता साहू और संतोष सिंह के लिए कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल की उपस्थिति में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

वार्डों के परिवारों से मुलाकात कर भाजपा के प्रति समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने जनता से भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की।

 

भाजपा के पक्ष में बना मजबूत माहौल

नगर पालिका दीपका के विभिन्न हिस्सों में भाजपा को व्यापक समर्थन मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ता जोश और उत्साह के साथ घर-घर जाकर भाजपा की नीति और रीति को पहुंचाने में जुटे हुए हैं। पूरे क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में मजबूत माहौल बना हुआ है, जिससे कार्यकर्ताओं में अत्यधिक उत्साह और ऊर्जा देखी जा रही है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ वार्ड वासी बड़ी संख्या में शामिल हुए ।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!