कोरबाखास खबर

महिला शक्ति के दम पर भाजपा का चुनावी अभियान तेज सविता सिंह ने संभाली दीपका नगरीय निकाय चुनाव की कमान महिलाओं के जबरदस्त समर्थन से भाजपा को मिल रही बढ़त

सुशील तिवारी

महिला शक्ति के दम पर भाजपा का चुनावी अभियान तेज: सविता सिंह ने संभाली दीपका नगरीय निकाय चुनाव की कमान

महिलाओं के जबरदस्त समर्थन से भाजपा को मिल रही बढ़त

दीपका पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह राजपूत की धर्मपत्नी सविता सिंह राजपूत ने चुनाव प्रचार की कमान संभालते हुए महिला विंग के साथ जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वार्डों में उनके प्रचार अभियान को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, खासकर महिलाओं का उत्साह भाजपा के पक्ष में बढ़ता नजर आ रहा है।

सविता सिंह आत्मविश्वास और प्रभावी संवाद के साथ मतदाताओं तक भाजपा की नीतियां पहुंचा रही हैं। महिलाओं से सीधा संवाद कर वे उन्हें मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं, जिससे पूरा परिवार भाजपा के समर्थन में खड़ा हो रहा है। मतदाता उनकी बातों से प्रभावित होकर भाजपा को समर्थन देने का आश्वासन दे रहे हैं।

इस अभियान में भाजपा की महिला पार्षद प्रत्याशी सुमन लता गिलहरे, सारिका यादव, प्रीत कौर, अन्नू साहू, रिंकी राजपूत, सरिता सिंह, सपना सिंह, अंजू राजवाड़े सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता दीपक गिलहरे, राजू सिंह राजपूत, गजेंद्र सिंह राजपूत, प्रशांत मिश्रा, सुमित आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

महिला शक्ति के दम पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा है, जिससे नगर में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनता दिखाई दे रहा है।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!