मां समलाई माता वार्ड 5 में भाजपा प्रत्याशी ज्योति तिवारी का भव्य अभिनंदन
दिल्ली में भाजपा की विजय के बाद दीपका में भी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मां समलाई माता वार्ड क्रमांक 5 से भाजपा प्रत्याशी ज्योति तिवारी को वार्डवासियों का भारी समर्थन मिल रहा है। चुनावी माहौल में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रचार में जुटे हैं, जिससे वार्ड में कमल खिलने की संभावनाएं प्रबल होती दिख रही हैं।
भाजपा की ओर से मिल रहे व्यापक जनसमर्थन के पीछे शिक्षण क्षेत्र से जुड़े धरम तिवारी का भी अहम योगदान माना जा रहा है। उनकी मजबूत पकड़ और प्रभाव का लाभ ज्योति तिवारी को मिलता नजर आ रहा है। वार्ड में भाजपा की पकड़ मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
इस अवसर पर वार्ड प्रभारी विकास सिन्हा, साकेत मित्तल, धरम तिवारी, गजेंद्र राजपूत, अक्षय सिंह, धीरेन्द्र सिंह, चुन्नू मिश्रा, विमलेश शर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता वार्ड में लगातार सक्रिय हैं और मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। वार्डवासियों का यह समर्थन भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल बना रहा है, जिससे चुनावी नतीजों पर भी बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।